The Sydney Morning Herald logo
Advertisement

This was published 1 year ago

Opinion

यह खिलाडिओय्न का खिलाडी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकता है

Sunil Gavaskar
Columnist
Updated ,first published

Updated ,first published

हिंदी में इस लेख को पड़ने के लिए कृपया नीचे स्क्रॉल कीजिये
To read this column in English click here

क्रिकेट की दुनिया में हर टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत बड़ी उम्मीदो की घरी होती है, और जब मुक़ाबला दुनिया के दो दमदार टीमों के बीच हो तो उम्मींदे और शंशय दोंनो बर जाते हैं.

मगर इस उल्हास के साथ साथ, भारतिय क्रिकेट प्रेमियों को काफी चिंता भी होगी, खासकर जब ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी पड़ोसी न्यूजीलैंड ने हालही में भारत को तीन टेस्टो में बुरी तरह हराया.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: अब मुक़ाबला दुनिया के दो दमदार टीमों के बीच शुरू होगा. Getty Images

अब टीम इंडिया ने अपना रास्ता और भी कठीण कर लिया है, क्यों की उसने घरेलू मैदान में खेले गए पिचले पांच टेस्ट मैचों में से एक भी पिंक बॉल टेस्ट नहीं खेला हे. शायद यह अति आत्मविश्वास या आत्मसंतुष्टि थी या फिर क्रिकेट संबंधी सोच का अभाव.

Advertisement

न्यू ज़ीलैण्ड के हाथो इतनी विंनाशकारी हार के बाद यह महत्वपूर्ण था कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर एकजुट होकर प्रदर्शन करे. इसके बजाय, खिलाड़ी अलग-अलग से आये हैं और कप्तान ने तो घर पर बच्चों की देखभाल करने का विकल्प चुना है.

इसके अलावा पर्थ में पहले टेस्ट से पहले अभ्यास मैच का रद्द होना मेरे जैसे भारतीय क्रिकेट के सबसे उत्साही समर्थकों को ज्यादा आशावाद से नहीं भर रहा है. बेशक, यह टीम प्रतिभा से भरपूर है और जैसा कि हमने पिछले दौरों पर देखा था, भारत के युवा खिलाड़ी पिछले कुछ दौरों का बदला लेने पर आमादा ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ मोर्चा संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं.

Loading

लेकिन एक नई ओपनिंग बल्लेबाजो की जोड़ी, और बल्लेबाजों के पास बीच में मूल्यवान समय की कमी, भारत के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती पेश करती है.

हमेशा की तरह बहुत कुछ विराट कोहली पर निर्भर करेगा. ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड अविश्वसनीय है और न्यूजीलैंड के खिलाफ रन नहीं बना पाने के कारण वह उसकी भरपाई करने के लिए भूखे होंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया का माहौल, पिच के बीचोबीच और उसके बाहर, विराट कोहली का हौसला बराते है, और इस सीरीज में हमें पता लग जायेगा की उनमे रन बनाने का कितना जुनून बाकि है.

जबकि वह सभी टेस्ट में बड़े रन बनाना चाहेंगे, वह गाबा में शतक बनाने के लिए बेहद उत्सुक होंगे ताकि वोह पांच ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट मैदानों पर शतक बनाने वाले एकमात्र तीन विदेशी बल्लेबाजों के लिस्ट में शामिल हो जाए. इस लिस्ट के दो मौजूदा बल्लेबाज़ में और इंग्लैंड के अलीस्टेयर कुक है.

ऑस्ट्रेलिया का माहौल, पिच के बीचोबीच और उसके बाहर, विराट कोहली का हौसला बराते है, और इस सीरीज में हमें पता लग जायेगा की उनमे रन बनाने का कितना जुनून बाकि है.AP

ऑस्ट्रेलिया में उतरने से ठीक पहले विमान में आपको हंमेशा एक वीडियो दिखाया जाता है जिसमें आने वाले यात्रियों को बताया जाता है कि वे ऑस्ट्रेलिया में क्या ला सकते हैं और क्या नही.

जैसा कि यह वीडियो हमें बताता है, यह सूचना कीटों और बीमारियों को रोकने के लिए है. मगर सोचने की बात यह है की, इतनी करि पाबन्दी होने के बावजूद भी ऋषभ पंत कैसे ऑस्ट्रेलिया में आ पहोचे?

Advertisement

यदी ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए कोई घातक बन सकता है तो वह यह निडर कीपर बल्लेबाज है, जिसने अपनी साहसी बल्लेबाजी से कई बार खेल का रुख पलट दिया है। बल्लेबाज़ी के साथ, पंत विकेट्स के पीछे भी बड़े जोरदार है। वोह गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को प्रोत्साहित तो करते ही हैं मगर वोह बल्लेबाजों को अपने धूर्त कटाक्षों से नहीं छोड़ते.

यह दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत है क्योंकि इसमें कोई द्वेष नहीं है और न ही गंदे शब्द हैं, बल्कि सिर्फ नॉन-स्टॉप मजाक है.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन निर्णायक होगा. वैसे तो सिराज और आकाशदीप अच्छे खिलाडी है मगर दोनों नाकाम भी साबित हो सकते है, इसलिए काफी हद तक विकेट लेनी की जिम्मेदारी बुमराह पर होंगी.

उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के खिलाफ उनकी लड़ाई काफी दिलचस्प होगी। अगर भारत 7वें नंबर पर ज्यूरेल के साथ अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने का फैसला करता है तो अश्विन के मुकाबले जडेजा को मौका मिलने की संभावना है.

Advertisement

भारत ज्यादातर धीमी शुरुआत करता है और अक्सर पहला टेस्ट हारता है, यह पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होने के कारण उन्हें शुरुआती हार के बाद वापसी करने का अच्छा मौका मिलेगा. उन्हें ऊपर उठाने के लिए पिछले दौरे का अनुभव है। तत्कालीन कोच रवि शास्त्री थे, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाया और फिर गाबा में असंभव को कर दिखाया.

क्या गौतम गंभीर सिडनी में गंभीर होंगे या मुस्कुरा रहे होंगे? यह जानने के लिए हम सब अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.

Translation by Supratim Adhikari

News, results and expert analysis from the weekend of sport sent every Monday. Sign up for our Sport newsletter.

Sunil GavaskarSunil Gavaskar is a former Indian cricket captain who scored more than 10,000 Test runs

From our partners

Advertisement
Advertisement